BREAKING NEWS
KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया ने आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा.. <<     NEWS : आशा सहयोगिनियों ने जोर प्रदर्शन करते हुए.. <<     NEWS : 09 माह की अपहृत बच्ची 10 घंटे में सकुशल.. <<     BIG NEWS : रजत पालकी में सवार होकर निकले बाबा.. <<     REPORT : मंदसौर में फिर बदला मौसम, रिमझिम बारिश से.. <<     REPORT : चकसोडीझर और बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद.. <<     सावन में आस्था का प्रमुख केंद्र बना प्राचीन.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देवास में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में.. <<     खरगोन के कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2024, 11:22 am
REPORT : नीमच जिले का चीताखेड़ा-गमेरपुरा मार्ग और बारिश के बाद खड़ी हुई ये समस्या, जब स्कूल छोड़ने को मजबूर हुए छात्र तो समाचार पत्रों ने उठाया मुद्दा, ग्राम पंचायत ने शुरू किया काम, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। चीता खेड़ा-गमेरपुरा मार्ग की बारिश के मौसम में बड़े बड़े लंबे चौड़े और गहरे गड्ढों में पानी भर जाने एवं किचड़ वाली फिसलन भरी मिट्टी के कारण दलदल में तब्दील हो जाती है। जिसका समाचार गत दिवस को प्रकाशित किया गया था। उसी खबर की पहल रंग लाई और समाचार को पंचायत ने गंभीरता से लेते हुए उक्त मार्ग पर मुरमीकरण कार्य शुरू कर दिया है।  

कार्य प्रारंभ से पूर्व इस दयनीय स्थिति को देखते हुए गमेरपुरा गांव के गणमान्य लोग शनिवार को प्रातः होते ही एकत्रित होकर मार्ग पर गहरे गड्ढों को मिट्टी से भरने एवं समतलीकरण की मांग को लेकर सरपंच निवास की दहलीज पर जा धमके।’ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि से चर्चा करी तो प्रतिनिधि ने अपने ही रुतबे के अंदाज में पेश आया तो ग्रामीण भी अपनी गांवडेली तेवर में उसी अंदाज में बात करी तो सरपंच प्रतिनिधि के नूर ठंडे पड़े और व्यवहारिक भाषा में कहा कि मुझे एक दिन का समय दे दो। पूरे मार्ग पर मोहरमीकरण कार्य करवाकर समतलीकरण करवा दूंगा। इस बात ग्रामीणों ने कहा कि दो दिन बाद फिर भी मार्ग ठीक नहीं हुआ तो हम ग्रामवासी चंदा एकत्रित कर मार्ग ठीक करवा लेंगे। इस बात पर सरपंच प्रतिनिधि ने पांच घंटे बाद ही ताबड़तोड़ कर मार्ग पर मोहरमीकरण कार्य शुरू कर दिया। 

सरपंच निवास पर मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मनसुख जैन से ग्रामीणों ने चर्चा करते हुए कहा है कि चुनाव में वोट के खातिर स्वयं के खर्च से तत्काल मार्ग को समतलीकरण कार्य करने का वादा किया था। अभी तक वादा पूरा नहीं किया हम ग्रामवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर सरपंच प्रतिनिधि ने एक दो दिन में मार्ग पर मोहरमीकरण कार्य शुरू करने का एक बार फिर ग्रामीणों से वादा किया। उपसरपंच विकास प्रजापत,वरदीचंद मीणा, देवीलाल रावत, चंपालाल रावत, चतर्भुज रावत, राधेश्याम रावत, सत्यनारायण रावत, मदनलाल गौड़, भुवानी शंकर गौड़, मोहनलाल परमार, रामनारायण परमार, वार्ड पंच प्रतिनिधि मुकेश आर्य मौके पर मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE