भगवानपुरा। बोल बम के जयकारों के साथ शनिवार को 7 सदस्यीय जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ हैं। सदस्यों ने बताया कि 15 दिनों की यात्रा रहेगी । इस दौरान बाबा बर्फानी के दर्शन कर आसपास के धार्मिक स्थानों के भी दर्शन करेंगे। वहीं जत्थे में शामिल खांडेराव पाटील और चेतन गुप्ता ने बताया कि यात्रा का यह दूसरा वर्ष है पिछले वर्ष 4 सदस्यीय जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए गया था, इस बार 3 सदस्य और बड़े हैं। भोपाल से जम्मू कटरा तक ट्रेन से सफर करेंगे। पैदल यात्रा कर अमरनाथ धाम तक पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। जत्थे में अगले वर्ष और सदस्य बढ़ेंगे। बाबा बर्फानी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली एवम अच्छी फसल उत्पादन की कामना करेंगे। जत्थे में भगवानपुरा से महेश राठौड़, खांडेराव पाटील, महेश मालवीया,खरगौन से चेतन गुप्ता, उमरखली से जिमि गुप्ता, बिस्टान से रूपेश दांगोड़े राजेश मण्डलोई शामिल हैं।