नीमच। जिले में यूं तो मोहर्रम का चांद दिखने के बाद से ही मुस्लिम समाजजन इस पर्व को लेकर तैयारियों में जुट जाते हैं। क्योंकि मोहर्रम का ये पर्व समूचे जिले में बड़ी ही शिद्दत और शांतिपूर्ण तरीके से सभी समाज के लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।
गौरतलब है कि ये पर्व हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सहित सभी धर्मों के लोग गंगा जमुना की तहजीब के साथ एकता की मिसाल कर बड़ी ही सौहार्द के साथ मनाते हैं। मोहर्रम की 10 तारीख के दिन ताजियों की बैठक में हिन्दू मुस्लिम सहित सभी समुदाय के लोग लोभान अगरबत्ती फूल पेश कर अपना शीश नवा मन्नते मांगते हैं।
आपकों ये भी बतातें चले कि मन्नत पूरी होने पर धोबी समाज के एज परिवार द्वारा पिछले 50 वर्षों से मोहर्रम बनाते चले आ रहे हैं और पूरी शिद्दत के साथ पूरे 10 दिनों तक नंगे पैर रहकर इबादत भी करते रहे हैं।