नीमच। शहर में आज दिनभर की तेज गर्मी व उमस के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। शाम करीब 4 बजे आसमान में बादलों ने डेरा जमाया। इसके कुछ ही देर बाद बारिश का दौर शुरू हुआ जो खबर लिखे जाने तक जारी था। शाम को बारिश होने से नागरिकों ने भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखी गई। शहर की सड़कों पर बारिश का पानी भी बह निकला।