नीमच। शहर के धनेरिया कलां रोड स्थित रिटायर्ड कॉलोनी में झमाझम बारिश होते ही लोगों के घरों में पानी घुस गया। यह स्थिति रेलवे की बाउंड्रीवॉल बनने के बाद से ही प्रत्येक वर्ष बारिश की स्थिति में बन रही है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को परेशानी से अवगत कराया। लेकिन किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति ने सुध नहीं ली। इस बार भी यहीं स्थ्तिि देखने को मिली। आज रविवार शाम 4.30 बजे से जारी बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। नागरिकों ने जिम्मेदारों से पानी की निकासी कराने की मांग की है।