खरगोन। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समाजजनों द्वारा 10 दीनी मोहर्रम परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। रविवार को शहर के मुख्य मार्गों से ढोल.ताशों के साथ अखाड़े का चल समारोह निकाला । रिमझिम बारिश के बीच जुलूस में अखाड़ा कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। समाजजनों ने बताया कि मोहर्रम पर्व अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। मोहर्रम की 6 तारीख से चल समारोह की शुरुआत हुई है। इसमें परम्परागत मार्गाे पर समाज के बच्चे, युवा, बुजुर्ग आदि मातमी धुनों के बीच ढोल, ताशों के साथ शामिल हो रहे है। आयोजन को लेकर समाज की कमेटियों को जिम्मेदारी सौपी गई है जो शांति सद्भाव के साथ चल समारोह निकाल रहे है। मोहर्रम की सात तारीख में खसखसवाडी और रंगरेज वाडी का अखाडे का चल समारोह निकाला।