मनासा। स्थानीय श्री रामद्वारा में पावन चातुर्मास हेतु बड़े साध नरपत राम जी उदयपुर वालों के कृपा पात्र शिष्य विद्वान संत श्री चेतनराम जी महाराज (साहित्याचार्य) विराजित होंगे। 17 जुलाई से 13 अक्टूबर तक होने वाले चातुर्मास के दौरान स्थानीय रामद्वारा में संत श्री के मुखरविंद से प्रतिदिन प्रातः 8.30 बजे से 9.30 बजे तक आध्यात्मिक प्रवचन होंगे। चातुर्मास को भव्यता प्रदान करने के लिए संप्रदाय द्वारा रामद्वारा को रंगरोगन कर सजाया गया है। रामस्नेही संप्रदाय ने धर्मप्रेमी जनता से रामद्वारा में आयोजित चातुर्मास के दौरान विराजित संत श्री चेतन राम जी के मुखारविंद से होने वाले आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ लेने की अपील की है।