BREAKING NEWS
KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया ने आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा.. <<     NEWS : आशा सहयोगिनियों ने जोर प्रदर्शन करते हुए.. <<     NEWS : 09 माह की अपहृत बच्ची 10 घंटे में सकुशल.. <<     BIG NEWS : रजत पालकी में सवार होकर निकले बाबा.. <<     REPORT : मंदसौर में फिर बदला मौसम, रिमझिम बारिश से.. <<     REPORT : चकसोडीझर और बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद.. <<     सावन में आस्था का प्रमुख केंद्र बना प्राचीन.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देवास में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में.. <<     खरगोन के कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2024, 11:23 am
KHABAR : दिव्यांगजनों की पेंशन नहीं बढ़ाई गई तो भोपाल में होगा बड़ा आन्दोलन, दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लिया निर्णय, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच की प्रदेश कार्यकारिणी एवं समस्त जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक १४ जुलाई को सिविल लाइन स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई, बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर  बैठक में अपनी समस्याऐं बताई, जिसमे प्रमुख मांग रखी गई कि दिव्यांगजनों की पेन्शन पांच हजार रु. प्रतिमाह की जावे। बैठक में इस बात पर आक्रोश जाहिर किया गया कि सरकार ने नेताओं की पेन्शन बढ़ाने में जैसी तत्परता दिखाई है ठीक उसी तरह दिव्यांगजनों की पेन्शन बढ़ाने में सरकार को तत्परता दिखाना था, सरकार के इस भेदभाव पूर्ण रवैये से नाराज दिव्यांगजनों ने अबकी बार ठान लिया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से २० सदस्यीय प्रतिनिधी मंडल भोपाल जाकर दिव्यांग पेन्शन बढ़ाने एवं अन्य मांगों के निराकरण  हेतु चर्चा करेगा, यदि सरकार ने इस बार प्रदेश के दिव्यांगजनों की मांगों पर सकारात्मक रूख नही अपनाया तो दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच प्रदेशव्यापी आन्दोलन का शंखनाद करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष आरजी सोनी ने बताया कि संगठन की ओर से मुख्य मंत्री के नाम १७ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तैयार किया गया है जिसे प्रत्येक जिला शाखाऐं एक ही तारीख में जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित करेंगें, उसके १५ दिन बाद संगठन का २० सदस्यीय प्रतिनिधी मंडल मुख्यमंत्री से भोपाल जाकर ज्ञापन में उल्लेखित मांगों पर चर्चा एवं उन मांगों की पूर्ति हेतु आग्रह करेगा। मांग पूर्ति के आसार नही दिखने की स्थिती में अन्दोलन के आगामी चरण में भोपाल में वादा निभाओ यात्रा निकाली जाएगी और सरकार को उनके चुनावी वादा याद दिलाया जाएगा।
बैठक का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर महापौर अमृता यादव ने किया एवं इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाऐं दी एवं बाहर से बैठक में आए पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
बैठक में गुना के दिव्यांग स्वाभिमान पद यात्रा के संयोजक सुनील पंत को बिशेष रुप से आमंत्रित किया गया था, श्री पंत ने भी १७ सूत्रीय मांगों का समर्थन करते हुए आगामी आन्दोलन में सक्रिय रुप से सहयोग देने का वादा किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष खंडवा,खरगोन, बड़वानी, इंदौर, देवास, छिन्दवाड़ा, बैतूल, जबलपुर, हरदा, बुरहानपुर, नीमच, बालाघाट, एवं राजगढ़ से क्रमशरू संजय पटेल ,रवि रोकड़े, चतर सिंह गेहलोत, के.के. राठौर, चंदा चौहान, अजय डहरिया, दिनेश कुमार वर्मा, सविता केवट, प्रेमनारायण राठौर, दीपक पटेल, हीरालाल रावत, रामदयाल बिनझाड़े एवं प्रेमनारायण दांगी एवं प्रदेश कार्वकारिणी के एच.एल. नागनपुरे, सत्यनारायण चौहान, मंगल धुर्वे, कोकिला बौरासी, संतोष निकुम, ललिता जोशी, संतोष विश्वकर्मा, संतोष कास्डे, सगु फ्ता तंवर, उर्मिला कलमे, आफताब खान, दिनेश कुमार वर्मा, राकेश बुन्देला, दीपक चौहान, कपिल जोशी, रग लाल मार्काे, आदि पदाघिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी हीरालाल रावत दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच के जिला अध्यक्ष ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE