नीमच। जिले से लगे हुए धनेरिया कला ग्राम पंचायत क्षेत्र में आज बड़ी धूमधाम के साथ हवन पूजा सदाव्रत आश्रम हनुमान मंदिर परिसर में श्री शनि देव जी की मूर्ति की स्थापना की गई। पूरे गांव में कलश यात्रा के साथ ग्राम वासियों के सहयोग से श्री सदाव्रत आश्रम हनुमान जी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तजनों गांव वासी पहुंचे। जहां पर हवन पूजन के साथ चबूतरे के स्थान पर श्री शनि देव भगवान की मूर्ति की पूजा अर्चना के साथ स्थापना की गई। उसके बाद सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।