नीमच। शहर में आज सुबह तेज गर्मी व उमस का दौर रहा। इसके बाद दोपहर होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर करीब 1 बजे आसमान में बादलों ने डेरा जमाया। इसके कुछ ही देर बाद झमाझम का दौर शुरू हो गया जो खबर लिखे जाने तक जारी था। बारिश होने से नागरिकों को भीषण गर्मी व उमस से निजा मिली। वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी छा गई। शहर की सड़कों पर भी बारिश का पानी बह निकला।