पिपलियामंडी। नगर में पेयजल के लिए लगातार हाहाकार मचा हुवा है। जहां वर्तमान में नगर परिषद द्वारा पहले 2 दिन छोड़कर और अब 3 दिन छोड़कर जल प्रदाय किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर के समाज सेवी भगतराम डाबी से आज कांग्रेस के पार्षदों ने मुलाकात कर निवेदन किया कि आप के पास पेयजल के पर्याप्त स्त्रोत है। इसीलिए आप नगर हित मे आप के कुएं से नगर को जल उपलब्ध करावे तो डाबी ने तत्काल पार्षदों की बात मानते हुवे अपने कुवे से नगर को पेयजल उपलब्ध कराने की सहमति दी और डाबी ने कहा कि नगर परिषद की पाइप लाइन मेरे कुएं के पास ही है। इसीलिए कुएं से सीधे नगर परिषद पाइप लाइन से नगर में सप्लाय दे सकते हैं। इस मौके पर उपस्थित नेता प्रतिपक्ष सरफराज मेव, पार्षद बाबू मंसूरी, पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र महावर, मनोहर सोनी ने भगतराम डाबी का दिल से आभार भी व्यक्त किया।