BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2024, 4:04 pm
KHABAR : नेमीनगर जैन कॉलोनी इंदौर में मुनि संघ का मंगल प्रवेश, कलशधारी महिलाएं भजन गाती और पुरुष ध्वजा लेकर हुए जुलूस में शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। नेमीनगर जैन कॉलोनी स्थित मंदिर में समाधिस्थ भूतबलि सागर जी महाराज के शिष्य मौन सागर जी महाराज, मुनि सागर जी महाराज, मुक्ति सागर जी महाराज संसघ का सोमवार को प्रातः मंगल प्रवेश हुआ।


समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मंगल प्रवेश जुलूस में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक शामिल हुए। महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए बैंड बाजे के पीछे पीछे क़तारबद्ध चल रही थीं। महिला महा समिति की उर्मिला दोषी, जूनियर बहू मण्डल की सदस्य दीपिका गंगवाल, सविता जैन, स्वाध्याय मंडल की प्रतिभा अजमेरा, रेखा पतंगिया, कल्पना बाकलीवाल, ममता बज, संगीता जैन, संगीता सेठी, रजनी जैन, मंजू जैन के संयोजन में कॉलोनी की अनेक महिलाएं सिर पर कलश तथा बैंड की धुन पर भजन गाते हुए चल रही थीं। पुरुष वर्ग सफ़ेद वस्त्र धारण कर हाथों में ध्वज लिए जुलूस में चल रहे थे। कॉलोनी के मुख्य द्वार पर गुरुदेव की अगवानी उर्मिला दोषी, मनीष अजमेरा, कोषालिया पतंगिया, अनीता काला, रानी जैन के नेतृत्व में की गई।


गुरुदेवों ने संपूर्ण कॉलोनी का किया भ्रमण
संपूर्ण कॉलोनी में भ्रमण करते हुए गुरुदेव मंदिर आए। सर्व प्रथम गुरुदेवों ने उच्चासन ग्रहण किया। दीप प्रज्ज्वलन चातुर्मास समिति के मनीष काला, रवि वेद, शीलू पाटनी, शैलेष अजमेरा, ज्योति सेठी, गिरीश काला, डॉ. नेमीचन्द जैन, अनिल अजमेरा, कुशल राज जैन एवं अन्य समाजजन ने किया। मंगला चरण किरण बड़जात्या और सपना जैन ने किया। इसके बाद पाद प्रक्षालन प्रवीण पहाड़िया, प्रवीण पाटनी, हेमेंत पाटनी, आलोक जैन, सुयश बाकलीवाल, कीर्ति काला, गिरीश पाटोदी, अशोक पाटनी, सुदर्शन जटाले, सरिता जैन, रेखा पतंगिया, दमयंती लुहाड़िया, संजय बडजात्या, मनोज टोंगिया, कल्पना जैन, वीणा सेठी, ज्योति वेद एवं अन्य ने किया। शास्त्र भेंट महिलाओं ने किया। भूत बलि सागरजी महाराज की पूजा मंजुला दीदी ने कराई। चातुर्मास समिति एवं समाज जन ने गुरुदेवों के चरणों में श्रीफल चढ़ाए। समाज अध्यक्ष लुहाड़िया ने चातुर्मास को सफल बनाने की अपील की। गुरुदेव के सार गर्भित प्रवचन भी हुए। कार्यक्रम का संचालन गिरीश पाटोदी एवं संदीप गंगवाल राजेश बज ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE