BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2026, 5:42 pm
NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन विस्तार, जावेद भाई बने नगर अध्यक्ष, रूपगढ़ में सुखलाल को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजीव गांधी ब्रिगेड के संगठन विस्तार अभियान के तहत सोमवार को दलोट मंडल एवं रूपगढ़ क्षेत्र में संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जावेद भाई साहब को राजीव गांधी ब्रिगेड का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सलीम खान ने कहा कि पूर्व विधायक रामलाल मीणा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलीम भारतीय के निर्देशानुसार संगठन को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक मजबूत करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सलीम खान, जिला अध्यक्ष वजीर मोहम्मद, नादी खेड़ा से लक्ष्मण सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रूपगढ़ में सुखलाल को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुम्हारियों का पठार सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस दौरान कांतिलाल, कैलाश, रूपलाल, शंकरलाल, वर्मा, हीरालाल, बाबूलाल, मुकेश, रमेश, ओंकार, सूरजमल, मदन, भूरी बाई, दुर्गाबाई, कमलाबाई, कांताबाई एवं नर्मदा बाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE