रायसेन। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को रायसेन पहुंचे और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्राम रतनपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने देश के अपील की है कि अधिक से अधिक पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाएं।
उन्होंने कहा कि मैं तो रोज ही पौधारोपण करता हूं। आज सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी के 66वें जन्मदिन पर 666 पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधरोपण के साथ ही उनकी देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। जिस प्रकार मां अपने बच्चे की देखभाल करती है, उसी प्रकार हमें भी रोपित किए गए पौधे की देखभाल करनी है, जिससे कि वह वृक्ष का आकार ले सकें।
नागरिक पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं तथा अधिक से अधिक पौधरोपण कर अपना योगदान दे। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, कलेक्टर अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल डीएफओ विजय कुमार भी मौजूद रहे।
