इंदौर। राज्य सेवा परीक्षा 2024 में पदों की वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को एमपीपीएससी के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर आयोग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थी प्रशांत राजावत ने बताया कि राज्यसेवा भर्ती परीक्षा 2024 में कुल 110 और वन सेवा परीक्षा 2024 में 14 पद है। जबकि विभागों में हजारों पद खाली है।
हम अभ्यर्थियों की मांग है कि राज्य सेवा परीक्षा 2024 में कम से कम 500 और वन सेवा परीक्षा 2024 में 100 पदों पर भर्ती की जाए। ओबीसी आरक्षण के कारण हजारों अभ्यर्थी 87रू13 नियम के कारण होल्ड पर है इसलिए ओबीसी आरक्षण के केस को कोर्ट में खत्म करने के लिए प्रयास किए जाना चाहिए।