BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2024, 5:02 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंसरू कहा- क्षेत्रीय स्तर पर होगी समिट, निवेश के लिए खुद आगे आए अंबानी, उज्जैन में स्थापित होगा सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में निवेश बढ़ाने को लेकर जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 निवेश वर्ष के नाते प्रदेश के अंदर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंटकी दृष्टि से बड़ा प्लान किया है। सरकार के गठन के समय हमने कहा था कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और प्रदेश के बाहर के रोड शो समानांतर चलेंगे। पहले आर्थिक रूप से संपन्न नगर इंदौर है। अभी तक इंदौर में ही समिट आयोजित हुई हैं, इस क्रम को बदलते हुए हमने प्रयास किया है कि प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रीय स्तर पर 6 अंचलों में समिट का आयोजित हों।


सीएम डॉ मोहन यादव ने आगे कहा कि जबलपुर में 20 जुलाई को होने वाले “रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव” के लिए बीते दिनों हमने मुंबई में विभिन्न उद्योगपतियों और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात कर संवाद किया है। प्रदेश में निवेश के लिए रीजनल लेवल पर अब जबलपुर में 20 जुलाई को समिट होगा। अगले महीने अगस्त में ग्वालियर में समिट होगी। इसके बाद दमोह में यह आयोजित होगी। 


सीएम डॉ मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रदेश में निवेश के लिए अनिल अंबानी खुद आगे आए हैं। बांधवगढ़, उमरिया में इच्छुक हैं। यहां अच्छा वातावरण बना है। 35 प्रस्ताव आ चुके हैं। रोजगार को लेकर बात हुई है। जबलपुर में इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव होने जा रही है। इसमे केवल जबलपुर नहीं, सभी क्षेत्र तक विस्तार करेंगे। निवेशकों से बात कर रहे हैं। स्टॉर्ट अप के लिए नया कॉन्क्लेव करेंगे। 


सीएम डॉ मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रदेश में निवेश के लिए अनिल अंबानी खुद आगे आए हैं। बांधवगढ़, उमरिया में इच्छुक हैं। यहां अच्छा वातावरण बना है। 35 प्रस्ताव आ चुके हैं। रोजगार को लेकर बात हुई है। जबलपुर में इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव होने जा रही है। इसमे केवल जबलपुर नहीं, सभी क्षेत्र तक विस्तार करेंगे। निवेशकों से बात कर रहे हैं। स्टॉर्ट अप के लिए नया कॉन्क्लेव करेंगे। 


आगामी 20 जुलाई को “रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव” जबलपुर में आयोजित होने वाली है। इसके बाद ग्वालियर, दमोह-सागर, रीवा में भी आयोजन होंगे। इसके प्रस्ताव अभी से हमारे पास आने लगे हैं। 35 से ज्यादा कंपनी के निवेशकों और प्रतिनिधियों से चर्चा हुई है, जिसमें निवेश के अनेक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 


विभिन्न विदेशी निवेशक भी मध्यप्रदेश में संभावनाएं तलाश रहे हैं। हमने ताइवान, मलेशिया आदि के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक कर उन्हें प्रदेश में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराने के साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया है।


हमने प्रयास किया है कि निवेशक, अपनी दूरगामी दृष्टि से मध्यप्रदेश में इन्वेस्ट करें।रोजगारपरक इंडस्ट्री के बारे में हमने बात की है। इंडस्ट्रीज ज्यादा से ज्यादा रोजगार लेकर आएं।


मध्यप्रदेश में देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क, विक्रम उद्योगपुरी, उज्जैन में स्थापित होने जा रहा है। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास के अंतर्गत अनेक प्रचलित व प्रस्तावित परियोजनाओं पर कार्य जारी है। इसके माध्यम से बाकी गतिविधियों के साथ ही आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE