BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2024, 5:30 pm
REPORT : पीएम श्री एयर एम्‍बुलेंस सेवा का संचालन प्रारंभ, सीएमएचओ ने शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों से कराया अवगत, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि म.प्र.शासन लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल व्‍दारा पीएम श्री एयर एम्‍बुलेंस सेवा का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। सेवाप्रदाता संस्‍था M/S ICATT Health Solution Pvt.Ltd के साथ अनुबंध किया गया है। पीएम श्री एयर एम्‍बुलेंस सेवा अंतर्गत अत्‍यंत गंभीर रोगियों, दुर्घटना पीडियों को विशेष चिकित्‍सकीय उपचार हेतु देशएवं प्रदेश के उच्‍च स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थानों में त्‍वरित परिवहनसुविधा उपलब्‍ध कराने के निर्देश किये जाने हेतु शासन से प्राप्‍त दिशा निर्देश उपलब्‍ध कराये गये है।  

उक्‍त योजना के अंतर्गत आयुष्‍मान भारत योजना के  तहत पात्र हितग्राहियों को ही इस योजना का लाभ दिया जावेगा। शेष मरीजों को सशुल्‍क एयर एम्‍बुलेंस सुविधा प्राप्‍त करने के लिए हेली एम्‍बुलेंस हेतु एक लाख 94 हजार 500 प्रति प्‍लाइंग ऑवर प्रति घंटे एवं फिक्‍सड विंग एरोप्‍लेन हेतु एक लाख 78 हजार 900 प्रति प्‍लाइंग ऑवर प्रति घंटे के मान से अग्रिम राशि सेवा प्रदाता संस्‍था M/S ICATT Healution Solution pvt.Lta को जमा कराना अनिवार्य होगा। डॉ.प्रसाद ने सभी बी.एम.ओ. और स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं को पीएमश्री एयर एम्‍बुलेंस सेवा के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देकर जागरूक करने के निर्देश दिए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE