उज्जैन। महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने परिवार के साथ गर्भगृह में जाकर पूजन अर्चन किया। इस दौरान विजयवर्गीय ने नंदी हाल में साष्टांग नमन भी किया भगवान महाकाल को।
रविवार को इंदौर ने एक साथ समय से पहले 12 लाख पेड़ लगाने का विश्व कीर्तिमान रचने के बाद सोमवार दोपहर को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भगवान महाकाल को धन्यवाद अर्पित करने पहुंचे। उन्होंने धोती सोले में सपत्नीक भगवान के गर्भगृह से दर्शन किए फिर नंदी हाल में बैठकर महाकाल का जाप भी किया। इस दौरान विजयवर्गीय ने नंदी के कान में अपनी मुराद भी कही। मीडिया से बात करते हुए विजवर्गीय ने कहा कि कल हमने गिनीज बुक में इंदौर का नाम दर्ज किया है, असम में 9 लाख पौधे लगाए गए थे हमारा लक्ष्य 11 लाख था लेकिन हमने उससे ज्यादा 12 लाख पौधे लगाए है और इसी कीर्तिमान को रचने पर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हु। अमरवाड़ा की जीत पर भी मंत्री विजयवर्गीय ने कहा की अब तक कांग्रेस के पास थी सीट बीजेपी ने अच्छा काम कर वहां भी जीत हासिल की है।
