BREAKING NEWS
KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया ने आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा.. <<     NEWS : आशा सहयोगिनियों ने जोर प्रदर्शन करते हुए.. <<     NEWS : 09 माह की अपहृत बच्ची 10 घंटे में सकुशल.. <<     BIG NEWS : रजत पालकी में सवार होकर निकले बाबा.. <<     REPORT : मंदसौर में फिर बदला मौसम, रिमझिम बारिश से.. <<     REPORT : चकसोडीझर और बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद.. <<     सावन में आस्था का प्रमुख केंद्र बना प्राचीन.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देवास में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में.. <<     खरगोन के कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2024, 7:33 pm
BIG NEWS : वेटिंग में अफीम पॉलिसी 2024-25, मालवा-मेवाड़ में काश्तकारों ने की हल्लाबोल की तैयारी, प्रतापगढ़, मंदसौर, नीमच और चित्तौड़ में जुटेंगे हजारों किसान, इन अलग-अलग तारीखों को होगा प्रदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की राजस्व कॉलोनी स्थित नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय में गत दिनों आगामी अफीम नीति 2024-25 को लेकर अफीम सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक में जनप्रतिनिधियों व अफीम किसानों ने मौजूद रहकर अपने-अपने सुझावा सांझा किए थे। इस बैठक के बाद से ही मालवा-मेवाड़ में आगामी अफीम नीति का मुद्दा गरमाया हुआ है। ऐसे में अब यह पॉलिसी वेटिंग लिस्ट में चल रही है। काश्तकारों की मांगों को लेकर किसान संगठनों ने आगामी दिनों में प्रतापगढ़, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़ व दिल्ली में हल्ला बोल की तैयारी कर ली है। 

23 जुलाई को प्रतापगढ़ के मिनी सचिवालय पर देंगे धरना- 
आगामी अफीम नीति 2024-25 में काश्तकारों की प्रमुख मांगों को शामिल कराने को लेकर 
भारतीय किसान यूनियन प्रतापगढ़ ने मोर्चा खोल दिया है। आगामी 23 जुलाई को प्रतापगढ़ के मिनी सचिवालय पर किसान धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जिला कलेक्टर प्रतापगढ़ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप मांगों पर विचार करने का निवेदन करेंगे। 

मंदसौर के कलेक्टोरेट में भी करेंगे प्रदर्शन- 
भारतीय किसान यूनियन प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों ने बताया कि राजस्थान के प्रतापगढ़ के बाद मप्र के मंदसौर में भी प्रदर्शन किया जाएगा। यहां 24 जुलाई को भारतीय अफीम किसान विकास समिति द्वारा धरना देकर अफीम काश्तकारों की आवाज को उठाया जाएगा। मंदसौर कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। 

मालवा के नीमच में भी हल्ला बोल- 
अफीम किसानों के संगठन पदाधिकारियों के अनुसार प्रतापगढ़ व मंदसौर के धरना प्रदर्शन के बाद मालवा के नीमच में भी किसानों का हल्ला बोल होगा। यहां के महू-नसीराबाद रोड स्थित कलेक्टोरेट में 25 जुलाई को बड़ी संख्या में किसान जुटेंगे और अपनी मांगों के संबंध में जिला कलेक्टर दिनेश जैन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही आगामी अफीम नीति में काश्तकारों की सभी मांगों को शामिल करने को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। 

26 जुलाई को चित्तौड़ की कलेक्ट्री पर जुटेंगे हजारों किसान- 
अफीम किसानों की मांगों को लेकर 26 जुलाई को चित्तौड़गढ़ की जिला कलेक्ट्री में हजारों किसान जुटेंगे। यहां भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कर दिल्ली में प्रदर्शन करने को लेकर भी विचार-विमर्श कर रूपरेखा बनाई जाएगी। दिल्ली में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, वित्त राज्य मंत्री सहित पांचों सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

संगठनों के पदाधिकारियों ने की किसानों से अपील-
मालवा व मेवाड़ के सभी अफीम किसान संगठनों ने प्रतापगढ़, मंदसौर, नीमच व चित्तौड़गढ़ के धरना प्रदर्शन में अफीम काश्तकारों से बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। इन प्रदर्शनों में किसानों को वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE