रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर एस.डी.एम अनिल भाना द्वारा सांप के काटने से मृत्यु होने पर परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। 19 जून 2024 को ग्राम सावंलियारूण्डी निवासी प्रियंका पिता बबलु की सांप के काटने से मृत्यु हो गई थी।। मितका के वैध वारिस पिता बबलु को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 की कण्डिका पॉच (2) के अनुसार उक्त आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।