रतलाम। भारत के महाराष्ट्र द्वारा जन्म मृत्यु पंजीयन के कार्यों को सरलता एवं सुगमता से करने के लिए सीआरएस रिवैंप्ड पोर्टल लॉन्च किया है। इस संबंध में द्वितीय चरण में ग्रामीण इकाई के अंतर्गत आने वाले समस्त उपसर्ग का प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना निदेशक के सहयोग से आगामी 22 जुलाई से निर्धारित किया गया है।जिला योजना अधिकारी बीके पाटीदार ने बताया कि जनपद पंचायत रतलाम में 22 जुलाई को प्रशिक्षण आयोजित होगा।
इसी प्रकार जनपद जावरा में 23 जुलाई, पिपलोदा में 24 जुलाई, बाजना में 25 जुलाई, सैलाना में 29 जुलाई तथा आलोट में 30 जुलाई को संबंध जनपद पंचायत के सभागृहों में दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक प्रशिक्षण आयोजित होगा।प्रशिक्षण समन्वयिका अधिकारी दिग्विजय सिंह राठौड़ रहेंगे, इसमें सहभागी के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, उप रजिस्ट्रार एवं सचिव, रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत शाखा प्रभारी, जन्म मृत्यु जनपद पंचायत, कंप्यूटर ऑपरेटर, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत तथा रजिस्टर एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहेंगे।