रतलाम। विश्व युवा कौशल दिवस पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बाजना में स्किल काम्पीटीशन, पौधारोपण, आईटीआई भ्रमण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि आईटीआई बाजना में 14 जुलाई को आयोजित ग्रुप डिस्कशन स्पर्धा में लक्ष्य दवे प्रथम, आशीष लिम्बोदिया द्वितीय तथा हरिओम गेहलोत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किल काम्पीटीशन में प्रशिक्षणार्थी तेजपाल निनामा प्रथम, अंकित मईडा द्वितीय तथा कविता गामड तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को जनपद अध्यक्ष कैलाश मुनिया, जनपद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र देवदा, दशरथ डिण्डोर, जनपद सदस्य शरद डोडियार, प्राचार्य महाविद्यालय बाजना गोल्डी, प्राचार्य मोतीलाल डोडियार, प्राचार्य भावेश जैन द्वारा पुरस्कृत किया गया।अतिथियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। पश्चात् आईटीआई परिसर का भ्रमण कर पौधारोपण किया गया। संचालन रुपेन्द्र बौरासी ने किया तता आभार सुजीत कुमार चौहान ने माना।