रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर एस.डी.एम अनिल भाना द्वारा पानी में डुबने से मृत्यु होने पर परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। 30 जून 2024 को ग्राम पलसौडी स्थित तालाब में नहाने के दौरान हाट की चौकी निवासी कुणाल पिता राजेश सोलंकी की पानी डुबने से मृत्यु हो गई थी। मृतक के वैध वारिस पिता राजेश सोलंकी को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 की कण्डिका पॉच (2) के अनुसार उक्त आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।