BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2024, 10:23 am
BIG REPORT : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की उड़ी धज्जियां, पहली पत्नी के रहते शख्स ने रचाई दूसरी शादी, अब बेटी को लेकर मां लगा रही न्याय की गुहार, पढे़ खबर

Share On:-

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 8 साल की बच्ची के पिता ने पंचायत के जिम्मेदारों को झूठा शपथ पत्र देकर दूसरा विवाह रचा लिया है। पति की दूसरी शादी की बात सुन अब पत्नी जगह-जगह बच्ची को लेकर शिकायत कर रही है।


दरअसल, उमरिया जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम घुनघुटी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 8 साल की बच्ची के पिता ने झूठा शपथ पत्र देकर दूसरी शादी कर ली। पति के इस अपराध में जनपद के सीईओ सहित स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और लगातार दूल्हे-दुल्हन को आशीर्वाद भी देते रहे। शादी के संपन्न होते ही उसकी पत्नी, ससुर और बच्ची मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक धर्मलाल अपना धर्म दूसरी पत्नी के साथ निभा चुका था।


जनपद पंचायत बिरसिंहपुर पाली के घुनघुटी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ है। जिसमें ग्राम पंचायत कठईके चिनकी गांव की रहने वाली पत्नी ललिता बैगा पति धर्म लाल बैगा दोनों का विवाह 2008 में हुआ था। लेकिन धर्मलाल बैगा ने घुनघुटी में चल रहे सामूहिक विवाह में रजिस्ट्रेशन करा कर टिकरी गांव की लड़की से भी शादी कर ली।


इधर पत्नी ललिता बैगा ने आरोप लगाया गया कि धरमलाल बैगा टिकरी गांव की लड़की से सम्मेलन विवाह में शादी रचा रहा था, तभी मौके पर बच्ची के साथ पहुंची ललित बैगा ने विधायक मीना सिंह और उमरिया कलेक्टर से गुहार लगाई कि, ‘सर मेरी शादी 2008 में धर्मलाल बैगा के साथ हो गई थी, लेकिन पति ने दोबारा सामूहिक विवाह में रजिस्ट्रेशन करा कर शादी रचा ली। मेरी एक छोटी बच्ची है, मैं क्या करूं मेरी कोई नहीं सुन रहा है’।


पत्नी की बात सुन जनपद सीईओ कुंवर कन्हई ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। इसके साथ ही इस योजना के अनुसार जारी होने वाली 49 हजार रुपए की राशि पर भी रोक लगा दी गई है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE