BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2024, 10:52 am
BIG NEWS : उज्जैन में तेज बारिश, निचले इलाकों की सड़कें डूबीं, एटलस चौराहा, केडी गेट, फ्रीगंज, दशहरा मैदान में पानी भरा, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे उज्जैन शहर में मंगलवार सुबह तेज पानी गिरा। तड़के से ही आसमान में घने काले बादल थे, जो 2 घंटे तक झमाझम बरसे। इसके बाद धूप खिल आई।


बारिश के पानी से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर के नीलगंगा, एटलस चौराहा, केडी गेट, फ्रीगंज, दशहरा मैदान सहित कई निचले इलाकों की सड़कें डूब गईं। एटलस चौराहे पर इतना पानी था कि कई लोगों ने अपने वाहन वापस मोड़ लिए। कई लोगों की गाड़ियां बारिश के पानी के कारण बंद हो गईं।


उज्जैन में 24 घंटे (सोमवार सुबह 8.30 से मंगलवार सुबह 8.30) बजे तक 1.88 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। सोमवार रात को उज्जैन का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। हवा की गति 2 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग की मानें तो एक - दो दिन में बादलों की आवाजाही के बीच इसी तरह बारिश की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE