गरोठ। कोटडा बुजुर्ग शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल शिक्षको कि कमी के छात्र छात्राओ काफी परेशानियां का समाना करना पड रहा है। कक्षा 9 से कक्षा 12 वी है। केवल 4 शिक्षको भरोसे चल रहा है। जिसमें से भी एक शिक्षक प्रभारी बी.ए.सी.हे तो एक महिला शिक्षिका मेडिकल अवकाश पर है। ऐसे में अधिकांश समय दो शिक्षकों के भरोसे 4 कक्षाओं के 180 ज्यादा बच्चों का भविष्य है। जुलाई में काम भी अधिक होता हे, शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। जिसकी शिकायत कई बार शिक्षा विभाग से कि लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
सभी पीरियड समय नही लग पाते है। कुछ शिक्षक शासकिय कार्य मे लगे होने के कारण दो महीने से बच्चो कि पढाई नही हो रही है। इसलिए पालक संघ ने उच्च शिक्षा अधिकारियो से शिक्षको कि संख्या बढाने कि मांग कि है। सरकार को जल्दी से जल्दी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करना चाहिए।
शिक्षको कि कमी को लेकर सभी पालक स्कुल गये मांगीलाल वर्मा, बद्रीलाल विश्वकर्मा, तुलसीराम गायरी,विक्रम वर्मा, अनिल पाटीदार, कारुलाल भील, रमेश वर्मा, स्कुल मे गये ओर प्राचार्य सुनिल व्यास से इस संबंध मे बात कि तो प्राचार्य ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश आने व उच्च पद प्रभार से शिक्षकों के आने की उम्मीद जताई।
विधार्थियों ने दी जानकारी बताया कि शिक्षको कि कमी के चलते हमारी पढाई नही हो पा रही है। आधे पिरियड लगते है आधे नही लगते। दो महीने हो गये स्कुल लगे सरकार ने अभी तक अतिथि शिक्षको कि नियुक्ति नही कि है। हमारे भविष्य के साथ मे खिलवाड़ हो रहा है। एक कमरे के दो कमरे बना रखे है जिसमे बीच मे प्लाई लगा रखी है। शिक्षकों की कमी से पिछले वर्ष भी रिजल्ट कम रहा और अगर समय पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई तो इस वर्ष भी रिजल्ट कम रह सकता हे।
अभिभावक का कहना है कि सरकार शिक्षा को लेकर बडे बडे दावे करती है ओर स्कुलो मे तो शिक्षक ही नही है। एक सप्ताह मे अगर सरकार ने अतिथि शिक्षको कि भर्ती नही कि तो हमे मजबूरन हमे निजि स्कुलो कि ओर रुख करना पडेगा। अगर सरकारी स्कुलो कि यही हालत रही तो आने वाले समय मे सरकारी स्कुलो मे प्रवेश होना बंद हो जायेगे। शिक्षको कि कमी के चलते पिछले साल 10 वी का रिजल्ट खराब हुआ है।
बोलिया संकुल प्राचार्य बीके रत्नावत का कहना है कि शिक्षा विभाग अगस्त के चलते अतिथि शिक्षको को भर्ती होगी शिक्षको कि कमी के चलते शिक्षको शिक्षा विभाग को आवेदन दिया गया है।