नीमच। मानसून सत्र में जिले में इस वर्ष बारिश बेहद कम हुई है। पिछले साल की तुलना में भी वर्षा का आंकड़ा कम है। भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की औसत बारिश का आंकड़ा 32.5 इंच है। 16 जुलाई की सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में नीमच में 0.3 इंच, जावद में 0.0 इंच और मनासा में 0.2 इंच बारिश रिकॉर्ड गई है। जबकि 1 जून से अब तक नीमच जिले के तीनों ही विकासखंड में 9.4 इंच वर्षा दर्ज हुई है। गत वर्ष इस अवधि तक नीमच में 14.2 इंच, जावद में 14.4 इंच, मनासा में 13.5 इंच बारिश हो चुकी थी।