BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2024, 12:16 pm
BIG NEWS : एमपी में भारी बारिश से उफान पर नदी-नाले, कई गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर रास्ते से निकल रहे लोग, पढे़ खबर

Share On:-

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में दो दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते कई नदी नाले उफान पर है। शहर की तीन पुलिया में भी पानी भर गया है और वाहन चालक इसी पुलिया से बार-बार निकल रहे हैं। इसी बीच एक महिला छोटे बच्चे के साथ पुलिया पार करते समय फंस गई। इधर आगर मालवा जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। जिसके कारण कई गांव का जिला मुख्यालय और शहरों से संपर्क टूट गया है।


दरअसल, शहर में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच करीब तीन से चार फीट पानी तीन पुलिया नाले में भर गया है। इसके बावजूद भी वाहन चालक यहां से जान जोखिम में डालकर अपना वाहन निकाल रहे हैं। इसी बीच एक महिला तो छोटे बच्चे के साथ पुलिया पार करते समय फंस गई। मौजूद लोगों ने महिला का वाहन किसी तरह पार कराया। वहीं, एक वाहन चालक भी बहते-बहते बचा।


जिले में कई नदी नाले उफान पर बह रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी लोगों से पुल-पुलिया पार करते समय सावधानियां बरतने की अपील की है। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी होल जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से डैम, पुल और पुलिया पर संकेत चिन्ह खतरे के निशान लगाने के निर्देश दिए है।


बता दें कि, खंडवा जिले में सोमवार सुबह से रिमझिम बारिश से शुरुआत हुई और कुछ देर तेज बारिश हुई। इसी बीच ओंकारेश्वर, थापना, कोठी, भोगावां में अच्छी बारिश हुई। सुलगांव-भोगावां के बीच नाले की पुलिया पर पानी ऊपर से बहने लगा। करीब 1 घंटा आवागमन रुका रहा। वही कई लोगों के घरों में और खेतों में बारिश का पानी भी भर गया।


आगर मालवा जिले मे पिछले तीन दिनों से रूक रूक कर बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। जिले में भी इसके संकेत देखने को मिले हैं, मंगलवार को जिले में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में नदी नाले उफान पर आ गए हैं।


जिस वजह से कई गांव का जिला मुख्यालय और शहरों से संपर्क टूट गया है। आगर के पास स्थित ग्राम गांगडा, गाता, नेवरी में भी पानी का कहर देखने को मिला है, वहां पर स्थित नदी उफान पर आ गई है। जिसकी वजह से गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE