BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2024, 1:58 pm
KHABAR : चित्रांश समाज भोपाल का कन्या प्रतिभा सम्मान समारोह, 43 मेधावी कायस्थ छात्राओं को बांटे 3 लाख रुपए के चेक, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। जवाहर चौक स्थित चित्रांश भवन में चित्रगुप्त समाज द्वारा कन्या प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. आर के बिसारिया की स्मृति में बिसारिया फाउंडेशन ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान 43 छात्राओं को 3 लाख रुपए के चेक और स्कॉलरशिप पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव, पूर्व मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव व डॉ. राजेश कानूनगो शामिल हुए।


इसके साथ ही चित्रगुप्त मंडल भेल भोपाल 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक रुप से कमजोर मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करने जा रहा है। जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कायस्थ कन्या जो स्नातक, बीई, एमबीबीएस, एमटेक, बीएड, फार्मेसी आदि किसी भी स्ट्रीम में अध्ययनरत हो उनको बिसारिया फाउंडेशन एन्ड चेरिटेबल ट्रस्ट की और से स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश नारायण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जीएम जौहरी, सुधा जौहरी व महासचिव सुशील श्रीवास्तव ने कन्याओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं और अभिभावक शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE