भोपाल। कौशल विकास राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने सीएससी दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य कार्यालय विद्या नगर भोपाल में पौधरोपण किया। टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर श्एक पेड़ माँ के नामश् अभियान अब केवल अभियान न रहकर जन-आंदोलन बन गया हैं। यह अभियान हमारी माँ के साथ धरती माँ के प्रति हमारी श्रद्धा के भाव प्रकट करता है। आज पूरे देश में हर व्यक्ति अपनी माँ और धरती माँ दोनों के नाम से पौधा लगाकर उन्हें प्रणाम कर रहा है।
इस मौके पर सीएससी राज्य प्रमुख अतुलित राय ने मंत्री को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया एवं सीएससी द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर अनुराग सिंह, संजय नगरिया, अभिषेक दीक्षित, अभिनव शर्मा मौजूद रहे।