BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2024, 2:21 pm
KHABAR : जापान जम्परोप में मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों चयन,तीनों उज्जैन के, 30 किमी दूर से उज्जैन में प्रेक्टिस करने आते है, विपरीत परिस्थियों के बाद भी जगह बनाई, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। जापान के कावासाकी शहर में होने वाली एशियन जम्प रोप चौम्पियनशिप में मध्य प्रदेश के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है , ये उज्जैन के लिए गौरव की बात है कि तीनो ही खिलाड़ी उज्जैन के रहने वाले है और विपरीत परिस्थियों में ग्रामीण इलाकों से करीब 30 किमी दूर से आकर उज्जैन में प्रेक्टिस कर देश के 40 खिलाड़ियों में अपनी जगह बना पाए है।


जापान में 22 से 29 जुलाई तक चलने वाली जम्प रोप प्रतियोगिता में देश के 40 खिलाडी हिस्सा लेंगे , इनमे से से उज्जैन शहर से करीब 30 किमी दूर हासखेड़ी में रहने वाले 16 वर्षीय नीरज आंजना और चित्तोड़ा ग्रामीण इलाके में रहने वाले 15 वर्षीय जय सिंह भाटी 25 किमी सहित इंदौर में पढ़ाई करने वाले जुबिन ललावत का चयन हुआ है , तीनो खिलाडी उज्जैन के तरणताल पार्क में प्रेक्टिस करने उज्जैन आते है। जुबिन सीनियर केटेगरी में और जयसिंग और नीरज जूनियर केटेगरी में सिलेक्ट हुए है। जुबिन इससे पहले एशियन मेडलिस्ट रह चुके है. 2019 में साउथ कोरिया मैडल सहित चाइना ओपन शिप में सिल्वर मैडल लाकर उज्जैन सहित मध्य प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर चुके है।


बिना कोर्ट के प्रेक्टिस करते है खिलाडी -
कोच मुकुंद झाला ने बताया कि तीनो खिलाड़ी उज्जैन से 21 जुलाई शाम को उज्जैन से रवाना होंगे। 31 जुलाई को सुबह लोटकर उज्जैन आएंगे। इस प्रतियोगिता में दुनिया के 16 देश हिस्सा ले रहे है जिसमें करीब 1000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होने। प्रतियोगिता बहुत टफ होने वाली है। जम्प रोप के लिए वूडन कोर्ट की आवश्यकता होती है। लेकिन खिलाडी पार्क में प्रेक्टिस करते है। इसके बाद भी हमारे खिलाड़ी मैडल लाएंगे। अगर हमको कोर्ट और जगह मिल जाए तो कई खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर भारत देश का नाम जम्प रोप में बड़ा सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE