रायसेन। राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल द्वारा मंगलवार को रायसेन में मूंग खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से मूंग खरीदी केंद्रों पर किसानों से पैसे मांगने और अभद्रता करने की शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते मंगलवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल सारे कार्यक्रम निरस्त कर मूंग खरीदी केंद्रों पर पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों की समस्या सुनने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल उदयपुरा विधानसभा के ग्राम सिलगेना, चंदपुरा, पहुंचे यहां मूंग खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल के द्वारा बताया गया मूंग खरीदी केंद्रों पर शासन के नियम अनुसार निरूशुल्क तुलाईं की जा रही है। जिन केंद्रों पर किसानों से पैसे लेने या अभद्रता की जा रही है। उन केंद्रों को निरस्त कर ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही समिति के जो भी कर्मचारी इसमें लिप्त होंगे। उनके खिलाफ भी सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।