शामगढ। उज्जैन-गरोठ निर्माणधीन फोरलेन रोड पर मकडावन में कनेक्टिविटी को लेकर सर्व समाज, व्यापारीगण, सहित आमजन का धरना निर्माणाधीन एनएचआईए की ठेकेदार कंपनी एमकेसी के लिखित आश्वासन के बाद आज नायाब तहसीलदार की उपस्थिति में समाप्त हो गया। निर्माण कंपनी एमकेसी द्वारा लिखित में आश्वस्त किया गया है कि 30 दिवस में एनएचआईए हेड क्वाटर के आगामी आदेश तक मकडावन नो वर्किंग ज़ोन रहेगा मकडावन में फोरलेन संबंधित कोई कार्य नही किया जाएगा। इस आश्वाशन के बाद आगामी 30 दिनों के लिए धरना प्रदर्शन समाप्त।