इन्दौर। प्रदेश में मदरसा बोर्ड की हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी उर्दू माध्यम परीक्षा सत्र 2024 की परीक्षा हेतु बोर्ड द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जुलाई 2024 तक बिना विलम्ब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे। आवेदन अधिकृत अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा रहे है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि 31 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है।