कुकड़ेश्वर। थाना प्रभारी राधेश्याम डांगी ने सभी बच्चों के माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को अच्छी तालीम और संस्कार दें ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके। अपने जन्मदिवस के मौके पर उन्होंने एक राधे वाटिका थाना प्रांगण में बनाई और उसमें कई पेड़ लगाए। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पीपल, बिल पत्र और चंपा जैसे पौधे लगाए और सरस्वती शिशु मंदिर कुकड़ेश्वर में पहुंचकर वहां पर भी पौधे लगाए। बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर बच्चों को मिठाई और ट्रॉफी बांटी और देशवासियों से अनुरोध किया कि वे भी पर्यावरण को बचाने के लिए एक-एक पेड़ जरूर लगाएं। पत्रकार दशरथ नागदा, राजू पटेल, अजय सेन ने भी थाना प्रभारी डांगी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके साथ थाने पर वाटिका में वृक्षारोपण किया।