चित्तौड़गढ़। संविदाकर्मी एसोसियेशन के अध्यक्ष मुकेश व्यास ने बताया की बैंक में संविदा पर लगे कार्मिकों को 5 से 12 वर्ष का समय हो चुका है और अगर कार्मिकों को नियमित किया जाता है तो राज्य सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं पडेगा।
साथ ही कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के पंचायत सहायक, शिक्षा विभाग के शिक्षा सहायक तथा चिकित्सा विभाग के संविदाकर्मियों को राज्य सरकार ने नियमित किया गया है। इसलिए बैंकों में कार्यरत संविदाकर्मियों को नियमित किया जावें।
ज्ञापन प्रस्तुत करने के दौरान संविदाकर्मी एसोसियेशन के अध्यक्ष मुकेश व्यास, उपाध्यक्ष विजय सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दाधीच व सदस्य महावीर कुमार मोगरा, माधवलाल मीणा, शिवलाल शर्मा, शक्ति सिंह राठौड आदि उपस्थित थे।