BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2024, 2:14 pm
KHABAR : पान-गुटखा खाकर जिला अस्पताल आना पड़ेगा महंगा, परिसर में थूकने पर लगेगा जुर्माना, गेट पर चेकिंग के बाद ही मिलेगी एंट्री, पढे़ खबर

Share On:-

हरदा। जिला अस्पताल में रोजाना सुबह और शाम के समय सफाई होने के बाद भी दीवारों को अस्पताल आने वाले लोगों के द्वारा गंदा कर दिया जाता है। इसी को लेकर अब पान-गुटखा और पाउच खाने वालों का अस्पताल के अंदर प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।


अस्पताल परिसर में जगह-जगह पान, गुटखा की पीक से हुई गंदगी के बाद अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय किया है। सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि अस्पताल में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर मुख्य द्वार पर ड्यूटी करने वाले सुरक्षाकर्मी नजर रख रहे हैं।


वहीं अंदर आने वालों की चौकिंग कर उनके जेबों में रखे पाउच ओर गुटके की पुटिया को जब्त किया जा रहा है। यदि कोई गुटखा-पान चबाते दिखता है तो उसे रोक लिया जाता है। गुटखा-पान परिसर के बाहर थूकने के बाद भी अंदर आने दिया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के द्वारा नियमित सफाई करने के बाद लोगों के द्वारा अस्पताल के अंदर गंदगी की जाती है। अस्पताल को साफ-सुथरा रखने के लिए पान-गुटखा थूकने वालों पर 50 से लेकर 500 रुपए जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही सफाई करवाई जा रही है। इससे पान-गुटखा खाकर थूकने वालों में कमी आएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE