भोपाल। महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटिल समाज के सदस्य गुरूवार को अमरनाथ यात्रा कर मालवा एक्सप्रेस से भोपाल लौटे। जहां समाजजनों ने सभी तीर्थयात्रियों का फुलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सचिव समाधान पाटिल ने बताया कि अध्यक्ष प्रकाश पाटिल के नेतृत्व में 54 लोगों का जत्था 8 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए भोपाल से अमरनाथ रवाना हुआ था। जिसमें मध्यप्रदेश सहित गुजरात और महाराष्ट्र के श्रद्धालु भी शामिल थे। समाज अध्यक्ष ने कहा कि जीवन में एक बार सभी को अमरनाथ यात्रा पर जरूर जाना चाहिए। यात्रा से जीवन में बहुत कुछ देखने और सीखने को मिलता है।
सभी भोले भक्तों ने ने 13 जुलाई को सुबह 11 बजे बाबा अमरनाथ की गुफा के दर्शन किए। इसके बाद बालटाल में उतरे। श्रद्धालुओं ने 15 जुलाई को कटरा पहुंचकर माता वैष्णो देवी और काल भैरव के दर्शन किए। 16 को सभी यात्रियों ने शिवखोड़ी पहुंच कर छोटा अमरनाथ के दर्शन किए।