BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2024, 3:03 pm
BIG REPORT : 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन, अतिथि शिक्षकों ने वर्तमान सरकार को याद दिलाएं शिवराज के वादे, पूरा करने की उठाई मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के अतिथि शिक्षकों ने गुरुवार को सीएम के नाम डिप्टी कलेक्टर किरण सिंह आंजना को अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में अतिथि शिक्षकों ने बताया कि पूर्व की शिवराज सरकार के दौरान आयोजित की गई महापंचायत में किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया है, उन्होंने मोहन सरकार से इन वादों को पूरा करने की मांग की। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से वे कम वेतन पर अच्छी सेवाएं दे रहे हैं। इसके चलते अब सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम भी काफी अच्छे आ रहे हैं, बावजूद इसके अतिथि शिक्षकों की ओर शासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जो वादे किए गए हैं, वे भी अब तक पूरे नहीं किए गए हैं।

ज्ञापन में मुख्य रूप से अतिथियों को एनसी, ईएल, का अवकाश दिए जाने, बीमा का लाभ दिए जाने, नियुक्ति के दौरान रियात दिए जाने, पूर्व सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग की है। इस आशय का ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर किरण सिंह आंजना को दिया गया। दौरान अतिथि शिक्षक संघ मध्य प्रदेश से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE