रतलाम। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर रतलाम में गुरुवार को हिंदू सनातन समाज ने नाराजगी जताते हुए एसपी कार्यालय में नारेबाजी की। एसपी के नाम ज्ञापन ग्रामीण एसडीओपी भलावी को सौंप कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि सुरेंद्र जैन द्वारा सनातन धर्म के ऋषि मुनियों को लेकर टिप्पणी की है। जिससे समस्त सनातन धर्म में रोष व्याप्त है। आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाती है। इससे हिंदू देवी देवताओं का अपमान होता है। हिंदू समाज की भावनाएं आहत होती है। सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हो।
हिंदू जागरण मंच के राजेश कटारिया, उमाकांत उपाध्याय, आकाश खरे, ठाकुरदास, राजू सुरोलिया, राहुल जोशी, प्रेमशंकर, ओमप्रकाश शर्मा, जगदीश व्यास, नारायण व्यास, विजय बोहरा, घनश्याम, प्रकाश, भगवतीलाल व्यास, गोपाल जोशी, शांतिलाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
सुरेंद्र जैन ने बताया कि पोस्ट काफी पुरानी होकर पूर्व से चल रही है। किसी की भावना आहत करने का कोई उद्देश्य नहीं है।