BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2024, 6:06 pm
KHABAR : ग्राम पंचायत कुंडला में राजस्व महा-अभियान 2.0 का शुभारंभ, विधायक मारू ने कहा- प्रत्येक किसान सशक्त और खुशहाल बने यहीं हमारी प्राथमिकता, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। ग्राम पंचायत कुंडला में राजस्व महा-अभियान 2.0 का शुभारम्भ किया। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मारू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा प्रत्येक किसान सशक्त और खुशहाल हो, यही हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा मे भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 18 जुलाई से 31 अगस्त तक उक्त अभियान चलाया गया है। इसमें किसानों की राजस्व संबंधित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। 

आज कुंडला मे कलेक्टर दिनेश जैन, एसडीएम पवन बारिया, जनपद अध्यक्ष कामेरी बाई डांगी, मण्डल अध्यक्ष मुकेश डांगी, जिला पंचायत सदस्य  प्रतिनिधि परमेश्वर दडिंग, श्याम वसीटा, भूपेश राठौर, सरपंच संगीता डांगी, उपसरपंच मुकेश डांगी आदि मंचासिन अथितियों के साथ राजस्व महाअभियान 2.0 का शुभारंभ कर किसानों से चर्चा की। राजस्व अभियाम का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करना, राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करना, राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों को हल करना, नक्शे को ठीक करना, समग्र का आधार ई केवाईसी ओर खसरे की समग्र से लिंक करना आदि काम राजस्व अभियान में किए जाएंगे। पीएम किसान योजना का सभी पात्र किसानों को लाभ दिया जाना है इसका विशेष ध्यान रहे। इस हेतु मारू ने अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही मारू ने किसानों से संवाद करते हुए अपील की 31 अगस्त तक अभियान चलाना है किसान बन्धु इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्या का निराकरण करवाएं। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

वृक्षारोपण भी किया-
उक्त कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। विधायक मारू ओर कलेक्टर जैन ने मंचासिन अतिथियों के साथ वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया। विधायक मारू ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में चलाए गए एक पेड़ मां के नाम के अभियान के तहत वृक्षारोपण अवश्य करे। पर्यावरण संरक्षण हेतु हम सभी संकल्पित हो। एक पेड़ अवश्य लगाए और इसकी रक्षा का भी संकल्प ले। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE