गुना। प्रधानमंत्री पर कालेज आंफ एक्सीलेंस के उद्घाटन कती समारोह में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का पंचर वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। विधायक के है इस बयान पर छात्र संगठन एनएसयुआई ने अपना विरोध जताते हुए कालेज के बाहर गेट पर विधायक का पुतला फूंकते हुए हुए बयान की निंदा की और विधायक से माफी मांगने की मांग की।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ने कहा कि विधायक कालेज में आकर माता की प्रतिमा के सामने खड़े होकर माफी मांगे। हम उन्हें 48 घंटे का समय दे रहे हैं। विधायक माफी नहीं मांगते हैं तो छात्र संगठन एनएसयुआई उनके घर का घेराव करेगा। विधायक के बयान पर एनएसयूआई ने भाजपा सरकार को भी घेरा। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।