BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2024, 11:04 am
NEWS : सफलता की कहानी- जनसुनवाई में कालू भील और भावना को मिली राहत, जिला कलक्टर ने तुरंत पेंशन दिलवाने के निर्देश दिए, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में बेगू पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जयनगर में आयोजित राशि चौपाल कालू भील और भावना के लिए राहत भरी रही। जिला कलक्टर ने इनके दिव्यंगता पेंशन के प्रकरणों में हाथो- हाथ पेंशन स्वीकृत कर दी। बेगूं पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जयनगर के उणता गांव निवासी 9वीं कक्षा के विद्यार्थी कालू पिता चुन्नीलाल भील को दिव्यांग होने के बावजूद दिव्यांगता पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जयनगर में रात्रि चौपाल के दौरान जब यह मामला जिला कलक्टर आलोक रंजन के संज्ञान में आया तो उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी, सीएमएचओ आदि अधिकारियों को सभी विसंगतियों को दूर कर कालू भील को तुरंत दिव्यंगता पेंशन दिलवाने के निर्देश दिए। 

इसी प्रकार जांचपुर निवासी बालिका भावना पिता पप्पू भील के दिव्यांगता पेंशन से जुड़े एक अन्य प्रकरण में जिला कलक्टर ने ग्राम विकास अधिकारी, ई मित्र व समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तुरंत आवेदन करवा कर पेंशन चालू करवाने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने स्थानीय प्रधानाचार्य और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित स्थानीय अधिकारियों को इस प्रकार के प्रकरणों में पात्र व्यक्तियों को जागरूक कर लाभ दिलवाने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE