मंदसौर। जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 192.1 मि. मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 9.9 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में मंदसौर में 1.0 मि.मी ., सीतामऊ में 7.2 मि.मी . सुवासरा में 12.0 मि.मी ., गरोठ में 10.2 मि .मी., भानपुरा में 19.6 मि.मी ., मल्हारगढ़ मे 1.0 मि.मी ., धुधंड़का में 0 मि.मी ., शामगढ़ में 15.6 मि.मी ., संजीत में 15.0 मि.मी., कयामपुर में 22.3 मि.मी . एवं भावगढ़ में 5.0 वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।
विगत 1 जून से अबतक वर्षामापक केन्द्र मंदसौर में 83.0 मि. मी., सीतामऊ में 147.8 मि.मी . सुवासरा में 266.0 मि.मी ., गरोठ में 213.9 मि .मी., भानपुरा में 213.0 मि.मी ., मल्हारगढ़ मे 68.0 मि.मी ., धुधंड़का में 157.0 मि.मी ., शामगढ़ में 305.2 मि.मी ., संजीत में 229.0 मि.मी., कयामपुर में 217.8 मि.मी . एवं भावगढ़ में 213.0 वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्तर अब तक 1293.88 फीट है।