BREAKING NEWS
KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2024, 10:24 am
KHABAR : जल आवर्धन योजना की बैठक में निर्दलीय पार्षद ने किया हंगामा, बैठक की सूचना नही मिलने पर नपाध्यक्ष पर लगाया भेदभाव का आरोप, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जल आवर्धन योजना में आ रही शिकायतों के निराकरण के लिए मंगलवार को नपा सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक उस वक्त हंगामें में तब्दील हो गई जब वार्ड-2 पार्षद अरुणा उपाध्याय ने उन्हें बैठक की सूचना नही दिए जाने के साथ ही नपा अध्यक्ष पर पार्षदों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया।  पार्षद और नपाध्यक्ष के बीच आमने- सामने की स्थिति निर्मित हो गई। गहमागहमी बढऩे पर नपाध्यक्ष छाया पार्षद के आरोपो को नजरअंदाज कर वहां से चली गई। पार्षद उपाध्याय ने बताया कि पिछले 4 माह से साधारण सभा नही हो रही है। नपा की विभागीय बैठकों में भी चुनिंदा पार्षदों को बुलाया जा रहा है। अध्यक्ष को भी कई बार शिकायतें की लेकिन वे भी पक्षपात करती है। उपाध्याय ने कहा कि उनके वार्ड में भी जल आवर्धन को लेकर शिकायतें, समस्याएं है। उन्हें बैठक में नही बुलाया गया। हंगामा बढ़ते देख मौजूद अफसरों ने भी समझाईश का प्रयास किया। नपा उपयंत्री कमलाकांत जोशी ने बताया कि जल आवर्धन योजना को लेकर शहर के विभिन्न वार्डाे से शिकायतें मिल रही है। जिसके निराकरण के लिए मंगलवार को नपा में बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्षद, सभापति, नपा इंजीनियर, राजस्व शाखा अधिकारी के साथ ही फिल्ड में काम करने वाले की- मेन को सूचना दी गई थी। वार्ड 2 के पार्षद को सूचना नही मिलने की बात उन्होंने कही है। अब कैसे सूचना नही मिली यह जांच का विषय है। किसी भी पार्षद के साथ भेदभाव नही किया जा रहा।         

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE