मंदसौर। मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियन्त्रण समिति भोपाल एडवांस इनफॉर्मेशन मैनेजमेंट सोसायटी लिंक वर्कर परियोजना स्कीम रतलाम/मंदसौर द्वारा दिनांक 23-7-2024 को शासकीय विद्यालय नंदावता में पौधारोपण किया गया, जिसके अंतर्गत रेड रिबन समूह के सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया है कि जिस प्रकार हमारे लिए अच्छा स्वास्थ्य आवश्यक है। उसी के आसपास वातावरण हरा भरा एवं स्वच्छ होना चाहिए, जिसमें आरआरसी ग्रुप के सदस्यों ने भागीदारी की। संस्था से जय किशन पोखाल ने पौधे उपलब्ध करवाई एवं पौधा रोपण करवाया।