BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2024, 1:13 pm
JOB : जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर, अब अगस्त माह की इस तारीख को भी होगा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम।औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सैलाना रोड रतलाम पर आगामी 2 अगस्त को विशेष आईटीआई प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा जिसमें सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कंपनी के हंसलपुर प्लांट के लिए विभिन्न आईटीआई ट्रेड्स के केवल पुरुष आवेदको के लिए लगभग 500 रिक्त पदों पर भरती की जाएगी।

भरती के लिए योग्यता 40% अंकों के साथ कक्षा दसवीं एवं 50% अंकों के साथ आईटीआई प्रशिक्षण उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसमें फीटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनीस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल, इलेक्ट्रॉनिक्स, वायरमैन, शीट मेटल, आईटीआई ट्रेड्स उत्तीर्ण आवेदको की भर्ती होगी वेतन 23300 रुपए तथा स्टाइपेंड 17800 अप्रेंटिशिप के लिए बताया गया है।

कैंपस में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन लिंक  http://forms.gle/2mJAjN7h4eBfhqzX8 पर समस्त आवेदक पंजीयन कर सकते हैं 2 अगस्त को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सज्जन मिल के सामने सैलाना रोड रतलाम में उपस्थित होकर कैंपस में भाग ले सकते हैं। आयोजन के दिन अपने समस्त मूल्य प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर आईटीआई परिसर में प्रातः 10:00 बजे उपस्थित होंगे। भार्ती कंपनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कंपनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें। उपरोक्त कैंपस में प्रतिभागिता कोई मार्ग व्यय या यात्रा व्यय नहीं दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE