सुवासरा। आज सुवासरा नगर परिषद द्वारा विभिन्न विषयों को लेकर परिषद सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक सुबह 11 बजे रखी गई थी, परंतु निर्धारित समय के पश्चात भी भाजपा के उपाध्यक्ष सहित कोई भी भाजपा समर्थित पार्षद बैठक में उपस्थित नहीं हुए। उक्त विषय की पड़ताल के पश्चात पता चला कि नगर में बुनियादी सुविधाओं एवं विकास पर अध्यक्ष एवं सीएमओ के खिलाफ भयंकर आक्रोश है। आमजन के महत्वपूर्ण कार्याे को अनदेखा कर केवल निजी फायदा होने वाले कार्याे पर ध्यान दिया जाता है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि भाजपा की परिषद होने के पश्चात भी भाजपा के 8 पार्षदों द्वारा बैठक का बहिष्कार कर अध्यक्ष की निष्क्रियता व नगर विकास पर उदासीनता पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।
हाल ही में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सड़कों की सौगात जनता को दी है तथा विधायक द्वारा लगातार सुवासरा की जनता के सर्वागीण विकास को लेकर नित नई सौगातें क्षेत्र दी जाती रही है। ऐसे में उन्हीं की पार्टी की परिषद के अध्यक्ष की निष्क्रियता के कारण विधायक एवं संगठन दोनों की ही साख गिराने का कार्य अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है।