BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2024, 2:11 pm
KHABAR : एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित, राजस्व महा अभियान में लापरवाही बरतने पर पटवारी हल्का बरहटा संतोष साहू को किया निलंबित, पढे़ खबर

Share On:-

उमरिया। राजस्व महा अभियान को लेकर एसडीएम बांधवगढ़ ने पटवारी हल्का बरहटा को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन राजस्व महा अभियान की मानीटरिंग कर रहे है। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि अभियान में लापरवाही बरतने वाले राजस्व विभाग के मैदानी अमले पर सख्त कार्रवाई की जाए।


अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ रीता डेहरिया ने संतोष साहू, पटवारी हल्का बरहटा तहसील चंदिया को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय तहसीलदार तहसील बिलासपुर जिला उमरिया नियत किया गया है। तहसीलदार चंदिया के प्रतिवेदन मे राजस्व महाअभियान के तहत पटवारी हल्का बरहटा की दिनांक वार बी-1 वाचन की ड्यूटी लगाई गई थी।


जिसमें संतोष साहू पटवारी बरहटा तहसील चंदिया जिला उमरिया को अपने हल्के में उपस्थित रहकर बी-1 वाचन का कार्य किया जाना था। जिसमें वे अनुपस्थित पाए गए। 16 जुलाई को आयोजित बैठक में भी अनुपस्थित रहे। पटवारी संतोष साहू के अनुपस्थित रहने के कारण राजस्व महाअभियान का कार्य प्रभावित हुआ है।


तहसीलदार चंदिया ने संतोष साहू को जारी कारण बताओ सूचना पत्र का संतोष साहू ने न तो कोई जवाब प्रस्तुत किया गया, न ही ये उपस्थित हुए। ऑफिस कानूनगो के मोबाईल पर संतोष साहू के व्हाट्स एप स्टेटस की फोटो के अवलोकन से जानकारी हुई कि पटवारी संतोष साहू बिना अवकाश स्वीकृति के अन्य राज्य गुजरात घूमने गये हुये हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE