देवास। कलेक्टर कार्यालय में जल जीवन मिशन को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ,बागली विधायक मुरली भंवरा सहित जनप्रतिनिधिगण ओर अधिकारी गण भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान बागली विधायक द्वारा नल-जल योजना के तहत चल रहे कार्यों को मैं ठेकेदारों द्वारा की जा रही लापरवाही को लेकर सवाल उठाए। बागली विधायक मुरली भंवरा ने कहा कि योजना के तहत बागली विकासखंड में कई कार्य किए जा रहे है जिनमे ठेकेदारों की लापरवाही सामने आ रही ने क्षेत्र मे जिस तरह से नल जल योजना में ठेकेदारों द्वारा काम किया जा रहा है उसका अवलोकन किया गया है उसमें कई लापरवाही सामने आई है जिसे लेकर कलेक्टर से चर्चा की गई है यदि आगे भी ठेकेदारों की नल जल योजना के कार्यों में लापरवाही सामने आती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एफ आई आर भी दर्ज कराई जाएगी।